फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies in a vehicle collision, case filed against driver

Azamgarh News: वाहन की टक्कर से युवक का मौत, चालक पर केस

Sun, 08 Feb 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in a vehicle collision, case filed against driver
रामलाल। फाइलफोटो - फोटो : फाइलफोटो
बरदह। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कबीरापुर पुल के पास शनिवार की शाम बोलेरो की टक्कर से ग्राम गिड़उर निवासी रामलाल (40) की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ग्राम गिड़उर निवासी रामचंदर ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका भाई रामलाल गांव के ही अनिल के साथ लालगंज बाजार गया था। वह बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। कबीरापुर पुल से लगभग 100 मीटर पहले भीरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामलाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना 7 फरवरी को शाम 6 बजे हुई। देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed