फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies due to electrocution during pandal decoration

करेंट लगने से युवक की मौत

Mon, 07 Oct 2019 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution during pandal decoration
जहानागंज। दुर्गा पूजा पंडाल की सजावट करते समय सोमवार की सुबह करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जहानागंज थाने के परासी गांव में हुई इस घटना के बाद हंगामा हो गया। पूजा समिति के सदस्य फरार हो गए। वहीं युवक की मौत से आक्रोशित परिवार के लोगों ने पंडाल को तहस-नहस कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन

मृत युवक मनोज राम (22) पुत्र रघुनाथ जहानागंज थाने के परासी गांव का निवासी था। दो बहनों का इकलौते भाई मनोज की शादी नहीं हुई थी। मनोज ही परिवार का इकलौता सहारा था। वह बिजली बनाने का काम जानता था। उसके गांव में दुर्गा पूजा करने के लिए गांव के बाहर पंडाल लगाकर प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे पूजा समिति के सदस्यों ने मनोज को पंडाल सजाने के लिया बुलाया। वह झालर सजा रहा था। इसी दौरान करंट लगने से झुलस गया। घटना के बाद मनोज को अस्पताल ले जाने के बजाय पूजा समिति के लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर मनोज के परिवार के लोग मौके पहुंचे। जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से आक्रोशित लोगों ने पंडाल को तहस-नहस कर दिया। मनोज के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed