{"_id":"6329907411682212a4262269","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-police-vehicle-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत: मां को दवा दिलाने जा रहा था युवक, मां घायल, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत: मां को दवा दिलाने जा रहा था युवक, मां घायल, मचा कोहराम
Tue, 20 Sep 2022 03:35 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 20 Sep 2022 03:35 PM IST
सार
आजमगढ़ में पुलिस वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी मां बाल-बाल बच गई। घटना के समय मृतक मां को बाइक से लेकर दवा दिलाने के लिए रानी की सराय कस्बा आ रहा था। घटना के बाद पुलिस वाहन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
रानी की सराय थाने पर रोती बिलखती मृत युवक की मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के रानी की सराय कस्बा में वाराणसी की तरफ से आ रहे पुलिस वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी मां बाल-बाल बच गई। घटना के समय मृतक मां को बाइक से लेकर दवा दिलाने के लिए रानी की सराय कस्बा आ रहा था। घटना के बाद पुलिस वाहन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी मुकेश यादव (20) पुत्र स्व. रामफेर के मां की तबीयत खराब थी। मुकेश अपनी मां को बाइक पर बैठा कर रानी की सराय कस्बा किसी डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था। अभी वह कस्बा के पास ही पहुंचा था कि वाराणसी की तरफ से आ रहे पुलिस वाहन से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक सवार मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी मां दूर गिर जाने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पुलिस वाहन चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार वज्र वाहन वाराणसी से कैदी को पेशी पर लेकर आ रहा था। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन से हादसे की बात कह रही है। मृतक दो भाईयों में छोटा था और स्नातक का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन