फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man sudden death sitting on parked bike in Azamgarh

UP: खड़ी बाइक पर बैठे-बैठे युवक ने तोड़ा दम, घंटों बाद पड़ी लोगों की नजर; पास जाकर देखा तो उड़ गए होश

Sat, 02 Mar 2024 03:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 03:49 PM IST
सार

UP News: इब्राहिमपुर बाजार में शनिवार को दिन में सड़क किनारे एक बाइक खड़ी थी और उस पर एक युवक औधेमुंह पड़ा था। काफी देर से लोग उसे देख रहे थे। पहले तो लोगों ने सोचा कि वैसे ही युवक बाइक पर सो रहा होगा, लेकिन जब घंटे भर से अधिक का समय बीत गया तो कुछ लोग युवक को उठाने गए तो उसमें कोई हरकत ही नहीं हुई।

विज्ञापन
young man sudden death sitting on parked bike in Azamgarh
युवक की लाश के पास मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर कस्बा के इब्राहिमपुर बाजार में खड़ी बाइक पर बैठे-बैठे ही एक युवक की मौत हो गई। काफी देर तक बाइक व उस पर युवक को पड़ा देख लोग जब मौके पर पहुंचे तो युवक को मृत हाल में पाया। तत्काल सूचना पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

विज्ञापन


इब्राहिमपुर बाजार में शनिवार को दिन में सड़क किनारे एक बाइक खड़ी थी और उस पर एक युवक औधेमुंह पड़ा था। काफी देर से लोग उसे देख रहे थे। पहले तो लोगों ने सोचा कि वैसे ही युवक बाइक पर सो रहा होगा, लेकिन जब घंटे भर से अधिक का समय बीत गया तो कुछ लोग युवक को उठाने गए तो उसमें कोई हरकत ही नहीं हुई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम
सूचना पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने मृतक के जेब की तलाश ली। उसमें मिले कागजात के आधार पर युवक की पहचान ओझौली गांव निवासी रमेश (40) के रुप में हुई। वह शादी व अन्य कार्यक्रमों में बाजा बजाने का काम करता था। दूसरी तरफ, मामले की सूचना परिजनों को दी गई। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सके बाद पुलिस ने जरूरी लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमेश एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed