फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man murder by beaten with sticks in Azamgarh

UP Crime: आजमगढ़ में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, आधी रात में पड़ोसी के घर में घुसने का आरोप

Sat, 15 Jun 2024 12:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 15 Jun 2024 12:52 PM IST
सार

Azamgarh Murder Case : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। इसकी वजह शुक्रवार की रात में पड़ोसी के घर में घुसना बताया गया है। हालांकि मृतक के पिता का कहना है कि जानबूझकर उसके बेटे की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
young man murder by beaten with sticks in Azamgarh
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बाजबहादुर रसूलपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक पड़ोस के घर में घुस गया। आहट मिलने पर परिवार के लोगों ने उसे पकड़कर लाठी डंडे से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
आरोप है कि बाजबहादुर रसूलपुर गांव निवासी श्रवण कुमार (30) पुत्र पुनवासी शुक्रवार की रात पड़ोस के ही आकाश सोनकर के घर में घुस गया। परिजनों ने आहट पाकर श्रवण सोनकर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। शनिवार की भोर में श्रवण के परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और गोसाई की बाजार में आम का जूस बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी कविता व माता शुभवता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी वहीं उसके पिता ने आरोप लगाया कि बेटे को पड़ोसियों द्वारा जानबूझकर बीती रात में बंधक बनाकर लाठी डंडे से मारा पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने आकाश सोनकर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 


क्या बोली पुलिस
इस संबंध में थानाध्यक्ष गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed