फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man fell from roadways bus, came under the wheels, painful death; Used to do engineering from Jaunpur

Azamgarh: रोडवेज बस से गिरा युवक पहिए के नीचे आया, दर्दनाक मौत; जौनपुर में करता था इंजीनियरिंग

Thu, 09 Nov 2023 01:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Nov 2023 01:13 PM IST
सार

जौनपुर से रोडवेज की एक बस बृहस्पतिवार की सुबह आजमगढ़ के लिए चली। यह बस अभी रानी की सारी कस्बा में पहुंची थी कि स्टेट बैंक के सामने चलती बस से एक युवक नीचे गिर गया और बस के पिछले पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Young man fell from roadways bus, came under the wheels, painful death; Used to do engineering from Jaunpur
Azamgarh: रोडवेज बस से गिरा युवक पहिए के नीचे आया, दर्दनाक मौत; - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी की सराय कस्बा स्थित स्टेट बैंक के पास बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस से एक युवक अचानक सड़क पर गिर गया और बस के पहिए के नीचे आ जान से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मऊ जिले का रहने वाला था। घटना के समय वह जौनपुर से वापस घर लौट रहा था। जौनपुर में राह कर वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन

जौनपुर से रोडवेज की एक बस बृहस्पतिवार की सुबह आजमगढ़ के लिए चली। यह बस अभी रानी की सारी कस्बा में पहुंची थी कि स्टेट बैंक के सामने चलती बस से एक युवक नीचे गिर गया और बस के पिछले पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बस में मौजूद उसके साथी संदीप ने अनीश कुमार 20 पुत्र इनरूराम निवासी खैरा नासिर परसुपुर जिला मऊ के रूप में किया। मृतक वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टी होने पर वह जौनपुर से वापस अपने घर मऊ जा रहा था। सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं दुर्घटना करने वाली बस को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। बस में मौजूद मृतक के साथी संदीप द्वारा घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed