फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man died after being hit by a train

Azamgarh News: युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 22 Jul 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
young man died after being hit by a train
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाहापुर गांव निवासी युवक शुक्रवार को ट्रेन पर सवार होकर घर लौट रहा था। औरया जिले में शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक तीन माह पूर्व ही रोजीरोटी के लिए दिल्ली गया था और शुक्रवार को घर लौट रहा था।
विज्ञापन

बाहापुर गांव निवासी अनिल कुमार 34 अप्रैल माह में रोजीरोटी के लिए दिल्ली गया था। वहां वह गांव के ही रामकरन के साथ रह कर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को वह रामकरन के साथ ही आनंद बिहार ट्रेन पर सवार होकर घर के लिए चला था। रात लगभग आठ बजे ट्रेन औरैया जिले में किसी स्टेशन पर पहुंची तो सिग्नल नहीं होने के चलते खड़ी हो गई। गर्मी से परेशान बहुत से लोग ट्रेन से उतर कर पटरी पर हवा खाने लगे। इसमें अनिल भी शामिल था। इसी दौरान बगल की ट्रैक से गुजरी वंदे भारत (तेजस ट्रेन) की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे में बहुत से यात्रियों की जान गई है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग परिजनाें के साथ शव लेने के लिए औरैया पहुंच चुके है। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्रियाें का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन व ग्रामीण शव आने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed