{"_id":"6672a492d75aa58d020225e4","slug":"young-man-dead-body-found-village-in-azamgarh-gone-out-for-labourer-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीवान में मिली युवक की लाश, निकला था मजदूर ढूंढने; फोन पर पत्नी से कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीवान में मिली युवक की लाश, निकला था मजदूर ढूंढने; फोन पर पत्नी से कही थी ये बात
Wed, 19 Jun 2024 02:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:59 PM IST
सार
Azamgarh News: घटना के संदर्भ में मृतक की पत्नी शशि ने बताया कि मृतक सतीश शाम को लगभग 6 बजे घर बनवाने के लिए मजदूर की तलाश में घर से निकला था। रात में लगभग 9 बजे उससे फोन पर बात हुई तो कई लोगों के बोलने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
युवक की मौत पर बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सीवान में सड़क के किनारे बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी सतीश राजभर उर्फ राजू (45) पुत्र रामधारी का बुधवार की सुबह पांच बजे गांव के बाहर सीवान में सड़क से सटे पेड़ के नीचे शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त किए।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर सीओ बूढ़नपुर किरण पाल सिंह, थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मृतक सतीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई काली प्रसाद पहले ही दिल्ली में लापता हो गया था, छोटे भाई की 10 जुलाई को शादी होनी है। मृतक सतीश लगभग एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से घर आया था और कुछ काम भी करवा रहा था। मृतक का एक 6 वर्ष का लड़का भी है।
सतीश ने बताया कि अभी हम कुछ समय में घर पहुंच रहे हैं, फिर उसका मोबाइल भी बंद हो गया। रात में इधर-उधर तलाशने के बाद भी जब सतीश नहीं मिले तो हम लोग सो गए, सुबह घटना की जानकारी हुई है। सीओ बूढ़नपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि मृत्यु का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।