फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   You will not have to go to Lucknow if your driving license does not reach home

Azamgarh News: ड्राइविंग लाइसेंस घर न पहुंचने पर नहीं जाना होगा लखनऊ

Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
You will not have to go to Lucknow if your driving license does not reach home
आजमगढ़। समय पर घर न पहुंचने वाले ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब आवेदकों को आरटीओ कार्यालय लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन आयुक्त ने नियम में बदलाव किया। यह लाइसेंस अब डाकघर से परिवहन आयुक्त कार्यालय के बजाए एआरटीओ कार्यालय भेजे जाएंगे, इससे आवेदकों को आसानी होगी।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों तमाम लोगों के लाइसेंस उनका पता न मिलने या किन्हीं अन्य कारणों से डाक घर से वापस लखनऊ परिवहन आयुक्त के कार्यालय भेज दिए जाते थे। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ विष्णुदत्त मिश्रा ने बताया कि वापस होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस अब संबंधित जिले के एआरटीओ कार्यालय भेज दिए जाएंगे।
जिस कार्यालय में आवेदक ने अपनी बायोमेट्रिक कराई है उसी में अपना आधार कार्ड दिखाकर प्राप्त कर सकेंगे। बताया कि इस दौरान आवेदक संबंधित अधिकारी के साथ अपनी फोटो खिंचवाएगा, जिसे एक रजिस्टर में चस्पा किया जाएगा, ताकि पुष्टि हो सके कि लाइसेंस आवेदक को ही दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed