फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   worker died under wreckage

मकान तोड़ रहे श्रमिक की मलबे में दबकर मौत

Tue, 06 Feb 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
worker died under wreckage
मौत - फोटो : file
 मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकसिकठी इस्लामपुरा गांव में सोमवार की सुबह पुराना और जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढहने से मलबे मेें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बिहार के सिवान जिले का रहना वाला मो. हबीब (48) पुत्र रमजान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकसिकठी इस्लामपुरा में मकान बनाकर परिवार सहित रहता था। वह मजदूरी करता था। मो. हबीब के मुहल्ले के रहने वाले शमीम अपना पुराना और जर्जर मकान ढहाकर उसके स्थान पर नए मकान का निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मो. हबीब भवन निर्माण के लिए पुराने मकान की दीवार और छत तोड़ रहा था। छत पर चढ़कर दीवार तोड़ते समय दीवार भरभराकर ढह गई और मो. हबीब मलबे में दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग जब तक मलवा हटाकर मो. हबीब को बाहर निकालकर इलाज के लिए ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसओ मुबारकपुर पहुंचे। परिवार की तरफ से कोई आपत्ति न जताने पर पुलिस पंचनामा भरकर लाश उन्हें सौंप दी। घर वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मो. हबीब तीन बेटी और एक बेटे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed