Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   148 cooperative societies will transition from PACS to e-PACS

Azamgarh News: बी-पैक्स से ई-पैक्स बनेंगी 148 सहकारी समितियां

Sat, 28 Nov 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
148 cooperative societies will transition from PACS to e-PACS
जिले की सहकारी समितियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनकी कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत जिले की 148 बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (बी-पैक्स) को कंप्यूटरीकृत कर ई-पैक्स के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक समिति के कंप्यूटरीकरण पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे समितियों का लेखा-जोखा ऑनलाइन होगा और एक क्लिक पर लेन-देन समेत अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 250 सहकारी समितियां संचालित हैं। इनके माध्यम से किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र और ऋण सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अभी तक समितियों में लेन-देन और अन्य गतिविधियों का रिकॉर्ड रजिस्टरों में दर्ज किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पुराने अभिलेखों और लेन-देन का ब्योरा तलाशने में काफी समय लगता था। साथ ही रिकॉर्ड के रखरखाव में भी परेशानी होती थी। इस व्यवस्था को बदलने के लिए शासन स्तर से समितियों के कंप्यूटरीकरण की योजना चलाई जा रही है। इसमें 148 समितियों को डिजिटल स्वरूप देने का आदेश जारी हुआ है। इनके कंप्यूटरीकरण पर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की व्यवस्था के लिए प्रति समिति करीब चार लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
00
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट होंगे अभिलेख
योजना के तहत समितियों के पुराने अभिलेखों, खातों और लेन-देन संबंधी विवरणों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट किया जाएगा। इससे किसानों के खातों का ब्योरा सुरक्षित रखने के साथ ही खाद, बीज और ऋण वितरण की प्रक्रिया पर भी निगरानी आसान होगी। समितियों को बार-बार रजिस्टरों में रिकॉर्ड खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंप्यूटरीकरण पूरा होने के बाद कामकाज में तेजी आएगी और किसानों को भी विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

00 वर्जन
जिले में 148 समितियों को ई-पैक्स में परिवर्तित करने का आदेश हुआ है। अगले माह से कंप्यूटर आदि सामान आने शुरू हो जाएंगे। इससे समिति का लेखा-जोखा ऑनलाइन हो जाएगा और कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। -अजय कुमार, एआर सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed