फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work executed without finalizing tenders; 89 tenders remain incomplete on the portal even today.

Azamgarh News: टेंडर फाइनल नहीं किया और करा दिया काम, पोर्टल पर 89 निविदाएं आज भी पड़ी हैं अधूरी

Sat, 03 Oct 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Work executed without finalizing tenders; 89 tenders remain incomplete on the portal even today.
वार्ड नंबर 7 बाजार खास ज्ञानेंद्र मिश्र के घर से राजा सोनकर के घर तक प्रस्तावित सीसी रोड। संवाद
जीयनपुर नगर पंचायत में 2022 से लेकर 2026 तक कुल 89 टेंडर निकाले गए। इनमें से कोई टेंडर टेक्नीकल बिड तो कोई फाइनेंशियल बिड में, तो कोई कार्यादेश जारी न होने के कारण पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके बाद भी नगर पंचायत ने सारे कार्यों को करा दिया। इससे नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी द्वारा की गई पड़ताल में यह तथ्य प्रकाश में आए।
विज्ञापन

बता दें कि 2022 से लेकर 2026 तक नगर पंचायत जीयनपुर ने कुल 89 टेंडर निकाले। लेकिन, सबसे बड़ी बात तो यह है कि इनमें एक भी टेंडर अंजाम तक नहीं पहुंचा। कोई टेंडर टेक्नीकल बिड में फंसा है तो कोई फाइनेंशियल बिड में फंस कर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 89 में मात्र एक टेंडर ऐसा है जो रद्द किया गया है। बाकी के बारे में कोई जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं है। अब यह टेंडर खुले, उनसे कार्य हुआ कि नहीं या टेंडर तो खुल गया लेकिन उसे पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया।
यह टेंडर न खुलने से नगर निकाय में विकास के कार्य अधूरे पड़े हैं। सबसे मजे की बात तो यह है कि ई-टेंडरिंग पोर्टल पर जो निविदा पूरी ही नहीं हुई, उस कार्य को नगर पंचायत ने करा दिया। ऐसा किस प्रकार हुआ, इसकी जानकारी ईओ को भी नहीं है।
जबकि शासन का निर्देश है कि कोई भी ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया की जाती है तो उसकी अंतरिम रिपोर्ट को ई-टेंडरिंग पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद भी नगर पंचायत जीयनपुर में इस प्रकार की लापरवाही समझ से परे है।
00
होने वाले कार्य
- वार्ड नंबर सात बच्चू मास्टर के घर से सालिम के मकान होते हुए दुर्गेश पंडित के घर तक सीसी रोड का निर्माण हो चुका है।
- मुहल्ला बाजार खास में ज्ञानेंद्र मिश्रा के मकान से राजा सोनकर के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण में नाली निर्माण हो रहा है। इसके बाद सीसी रोड का निर्माण होगा।
00
बोले लोग
मेरे मोहल्ले में इसके पहले मार्ग और नाली का निर्माण नहीं हुआ था, जिसकी दरकार थी। दो माह पहले सीसी मार्ग और नाली का निर्माण कराया गया है, जो मानक के अनुरूप है। -अजीत, बाजार खास मोहल्ला।
मेरे मोहल्ले में एक माह पूर्व सीसी रोड का निर्माण कराया गया है, जो मानक के अनुसार कराया गया। जो गुणवत्तापूर्ण है। एक माह पूर्व यह कार्य कराया गया है। -ज्ञानेंद्र मिश्रा, बाजार खास मोहल्ला।

00
हमने भी टेंडर को खंगाला है, लेकिन हमें कुछ ऐसा देखने को नहीं मिला। अगर आपके पास है तो हमें भेजिए, हम उसे दिखवा लेते हैं। क्योंकि हमें भी इस बात को जानना है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। -संजय कुमार जैसवार, ईओ जीयनपुर नगर पंचायत।

वार्ड नंबर 7 बाजार खास ज्ञानेंद्र मिश्र के घर से राजा सोनकर के घर तक प्रस्तावित सीसी रोड। संवाद

वार्ड नंबर 7 बाजार खास ज्ञानेंद्र मिश्र के घर से राजा सोनकर के घर तक प्रस्तावित सीसी रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed