{"_id":"6ac00084dc42ba919509ebfa","slug":"election-commission-has-become-a-puppet-in-the-hands-of-the-bjp-dharmendra-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158213-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के हाथ की कठपुतली बना चुनाव आयोग : धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के हाथ की कठपुतली बना चुनाव आयोग : धर्मेंद्र
विज्ञापन
सपा कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते सांसद धर्मेद्र यादव। स्रोत-पार्टी
समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इसके बाद हुई प्रेसवार्ता में सांसद धर्मेंद्र यादव ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर तीखा निशाना साधा।
धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के हाथ की कठपुतली बन गया है। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है और कोई भी व्यक्ति या पद संविधान से ऊपर नहीं हो सकता।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मतदाता सूची में किसी भी तरह की कथित हेराफेरी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने एसआईआर के दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता खड़ी होगी तो फैसले बदलने पड़ेंगे। सांसद ने बताया कि इंडिया गठबंधन की 30 सितंबर की बैठक में दो से आठ अक्तूबर तक देशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में सपा जिले में विरोध के विभिन्न कार्यक्रम करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक डॉ. संग्राम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।