फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest over misleading information regarding the power crisis and an FIR.

Azamgarh News: बिजली संकट और एफआईआर की भ्रामक सूचना पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest over misleading information regarding the power crisis and an FIR.
अतरौलिया के चि​​श्तिपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
एक सप्ताह से बिजली संकट झेल रहे लगभग पांच हजार ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली मिलने के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एफआईआर दर्ज होने की भ्रामक सूचना प्रसारित होने से रोष फैल गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में ग्रामीण चिश्तिपुर मार्ग पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्हें एफआईआर नहीं, बल्कि बिजली चाहिए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और मामले को लेकर की जा रही बयानबाजी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली न होने के कारण ग्रामीण परेशान थे। विद्युत विभाग से लगातार शिकायत के बाद वैकल्पिक रूप से खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में प्रधान रामचेत, पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र वर्मा, राधेश्याम कनौजिया, सुनील वर्मा, राजेश वर्मा, पुरुषोत्तम गौड़, बेचू कनौजिया, परदेसी गौड़, पुष्पा देवी, तारा विश्वकर्मा, कौशल्या, नीतू गौड़ और संत राजी समेत अन्य ने बिजली संकट को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

इस संदर्भ में जेई मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि सभी को बिजली आपूर्ति करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पानी में खंभा गिरने की मजबूरी थी, जिसके लिए उनके और अन्य अधिकारियों द्वारा लिखित व वीडियो बयान दिया गया था कि पानी सूख जाने के बाद पुनः खंभा खड़ा कर दिया जाएगा। तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार बिजली व्यवस्था बहाल की गई है और विद्युत आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed