फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP sounds the battle cry for 2027; Dharmendra claims absolute majority.

Azamgarh News: 2027 के रण में सपा की हुंकार, पूर्ण बहुमत का धर्मेंद्र का दावा

Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
SP sounds the battle cry for 2027; Dharmendra claims absolute majority.
छात्राओं को जागरुक करती महिला पुलिस। स्रोत-पुलिस
सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को पूर्व सांसद एवं पूर्व गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष स्व. रामकृष्ण यादव की पत्नी विमला देवी के निधन पर फूलपुर के आंधीपुर गांव स्थित उनके आवास पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर मनोज कृष्ण यादव, अजय कृष्ण यादव समेत अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि रामकृष्ण यादव से उनके परिवार का पुराना संबंध रहा है। बचपन से ही उन्हें उनका स्नेह मिलता रहा। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा दिल में रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का मार्च के बाद समाजवादी सरकार बनने पर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनपद में पंचायतीराज मंत्री घूम रहे हैं, वही इस संबंध में सही जवाब दे सकते हैं। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रशंसा किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी में रहते हुए यदि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष की तारीफ कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है।

इस दौरान बालकृष्ण यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, विजय बहादुर यादव, राजेश यादव, रामकुमार यादव, राज कुमार यादव, ब्रजेश यादव, विक्रम, विवेक, रतिभान यादव, जन्मेजय यादव, विवेक विश्वकर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed