फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   E-rickshaw overturns while trying to save a child; innocent child dies.

Azamgarh News: बच्चे को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, मासूम की मौत

Sat, 03 Oct 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns while trying to save a child; innocent child dies.
मृतक अभय की फाइल फोटो। संवाद
अतरैठ बाजार के पास शुक्रवार को सड़क पर अचानक आए बच्चे को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बूढ़नपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के लालमनपुर निवासी सनोज वर्मा का चार वर्षीय पुत्र अभय वर्मा अपनी मां के साथ अतरौलिया थाना क्षेत्र के पलया गांव स्थित ननिहाल आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभय अपनी मां के साथ दवा लेने के लिए चाचा के ई-रिक्शा से देउरपुर बाजार जा रहा था। बताया गया कि ई-रिक्शा अतरैठ बाजार के पास पहुंचा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बच्चा सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ई-रिक्शा पर नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में अभय के सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल अभय को तत्काल बूढ़नपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर हो गई। उपचार के दौरान ही अभय ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मां की चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed