{"_id":"6abfff0aa27e6701230b397a","slug":"birth-anniversaries-of-bapu-and-shastri-celebrated-across-the-district-gandhi-jis-favorite-hymns-echoed-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158189-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिलेभर में मनाई गई बापू-शास्त्री की जयंती, गूंजे गांधी जी के प्रिय भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिलेभर में मनाई गई बापू-शास्त्री की जयंती, गूंजे गांधी जी के प्रिय भजन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलेक्ट्रेट, विकास भवन, मंडलायुक्त कार्यालय और पुलिस लाइन समेत सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण और दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कलेक्ट्रेट के गांधी हाल में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। जीजीआईसी की छात्राओं और हरिहरपुर संगीत घराने के कलाकारों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ जैसे गांधी जी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भजनों को दोहराया। जिलाधिकारी ने प्रस्तुति देने वाली छात्राओं और कलाकारों को गांधी-शास्त्री की जीवनी की पुस्तकें व उपहार देकर प्रोत्साहित किया।
मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया और गांधी व शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पंचायतों को मजबूत बनाने, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने, स्वच्छता, स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
उधर, सीएमओ के नेतृत्व में चिकित्सालयों में मरीजों को फल, पौष्टिक आहार और दवाएं वितरित की गईं। वहीं, जिले की ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और संस्थाओं में श्रमदान, विचार गोष्ठी, भाषण, वाद-विवाद और परिचर्चाएं आयोजित की गईं। महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभागों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक भागीदारी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुए। शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर समता, समरसता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया गया।