फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women will become self sufficient sewing center will open

महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, खुलेगा सिलाई केंद्र

Wed, 05 Aug 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Women will become self sufficient sewing center will open
लालगंज। कभी घर की खराब आर्थिक स्थिति से गुजरने वाली महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनेंगी। वह सिलाई-बुनाई के माध्यम से अपने परिवार का सहारा बन सकेंगी। विकास खंड लालगंज के कोटा बुजुर्ग गांव में बेटा बेटी सर्व शिक्षा सेवा समिति द्वारा गांव की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सिलाई केंद्र खोला जाएगा। इसमें महिलाएं अपने हुनर को तरास सकेंगी और उनके जीवन को एक दिशा मिलेगी। समिति के सचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि केंद्र में बुनाई, कढ़ाई, हाथ की कढ़ाई, मशीन की कढ़ाई, जरी की कढ़ाई, बालू पेंटिंग, टेडी बियर, जापानी गुड़िया, फ्लावर, गुलदस्ते, रंगोली, झूमर, अचार, पापड़, मुरब्बा, बैग, दरी, मेंहदी, दो सूती कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन पुष्पा चौधरी करेंगी। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता सुजीत अस्थाना, समाजसेवी जूही श्रीवास्तव, नारी शक्ति संस्थान की सचिव डॉ. पूनम तिवारी, सुशील यादव शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed