फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women should get equal rights as men

Azamgarh News: पुरुषों के समान ही महिलाओं को मिले अधिकार

Thu, 09 Nov 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Women should get equal rights as men
गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज फोर के तहत ‘लैंगिक समानता‘ विषय पर बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ पूजा मौर्या ने कहा कि महिला और पुरुष को समान अवसर मिलना चाहिए, तभी समाज का विकास सुचारु रूप से होगा। सुशील त्रिपाठी ने कहा कि लैंगिक समानता का मतलब है कि समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक एवं जीवन के हर क्षेत्र में समान अवसर की उपलब्धता कराना है। तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नंदलाल चौरसिया ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक अरुण प्रताप, अशोक गुप्ता, डॉ. प्रगति दूबे, रानी राय, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन विजय कुमार शुक्ल एवं धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार ने किया। संवाद

नारी सुरक्षा की दिलाई शपथ
बरदह। गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों एवं अभिभावकों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. प्रतिमा मौर्य ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कृष्णा सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनीश कुमार, अवनीश विश्वकर्मा, डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. बलवंत सिंह, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. अनुपम कुमार यादव, डॉ. प्रगति श्रीवास्तव, डॉ. राजेश यादव डॉ. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed