फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women doing better work honored

बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

Tue, 09 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Women doing better work honored
हरबंशपुर स्थित एक सभागार में महिला दिवस के अवसर पर उषा शर्मा को सम्मानित करती संगठन की महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शक्ति सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था ने प्रियंका प्रियदर्शनी को सम्मानित भी किया। शुभारंभ महिलाओं ने सरस्वती वंदना से की। संस्था के सचिव मनीष चौधरी ने अच्छे हैं भाग्य हमारे जो दर्शन हुए तुम्हारे...सुनाकर सभी का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. अलका राय, सुधा सिंह, सुमन आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रियंका प्रियदर्शनी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक करने के लिए होते रहने चाहिए। बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। दहेज प्रताड़ना पर प्रस्तुति देकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। लघु नाटिका से सभी की आंखें भरा आईं। मनीष चौधरी, अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं महिलाओं का स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. पूनम सिंह, बबिता जसरारिया, रेनू श्रीवास्तव, अनीता सिंह, योजना जैन, प्रियंका वर्मा, पूनम शर्मा, गुड़िया सिंह, किरण श्रीवास्तव, प्रतिभा देवी, गुरमीत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मतृशक्ति को पुरस्कृत किया
आजमगढ़। अभया महिला सेवा संस्थान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला शक्ति को पुरस्कृत किया गया। रैंप पर वॉककर अभया शक्तियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे को सचिव अनामिका सिंह पालीवाल ने स्मृति चिह्न दिया । डेंटल सर्जन डॉ .पूनम पाल, मेडिकल कालेज की माइक्रोबायलॉजिस्ट डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव, अनीता मैरन, पूनम शुक्ला, नर्स चंद्रकला और सुषमा गोस्वामी को अभया नारीशक्ति सम्मान से नवाजा गया। कोरोनाकाल में सुरक्षाकर्मी के रूप में अपनी सेवा देने वाली नीलम मिश्रा, पूनम प्रजापति, कंचन रजक, प्रीति देवी, पूजा सिंह, गुंजन यादव को सम्मानित किया गया। महिला सफाईकर्मी लक्ष्मी देवी, सीमा देवी को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित कर किया गया।भविष्य दीप कला केंद्र द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नृत्य प्रस्तुत किया गया और कैफी आजमी विद्यालय फूलपुर के बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा पर अधारित मार्शल आर्ट की प्रस्तुति दी गई। राहुल चिल्ड्रेन अकादमी ने ‘‘बेटियां‘‘ गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। डॉ .मातवर मिश्रा, डा. परवेज, हीना देसाई, रुचि अग्रवाल, डा. प्रतिभा सिंह, संध्या राय, उषा शर्मा, शारदा सिंह, मधू श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव, अनिता सिंह, मन्जू राय, सोनी अग्रवाल, पूनम श्रीवास्तव, अरुणिमा सिंह, मीनू राय थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed