{"_id":"614a1aa48ebc3e79ab621881","slug":"women-demonstrated-against-the-problem-of-electricity-and-water-azamgarh-news-vns6129399176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़। पांच दिनों से बिजली न होने से परेशान शहर के नरौली मुहल्ले की महिलाएं मंगलवार को सड़क पर उतर गई। महिलाओं ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को बहाल करने की मांग उठाई। बिजली न होने से इस मुहल्ले में पेयजल की किल्लत हो गई है। जिससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार की रात हुई तेज बारिश से बेपटरी हुई शहर की बिजली व्यवस्था पांच दिन बाद भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी है। नरौली मुहल्ले में पांच दिनों से बिजली नहीं आई। बिजली न होने से सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। पानी न होने से मुहल्ले के घरों में दोनों वक्त का भोजन भी नहीं बन पा रहा है। वहीं रात में मच्छरों के प्रकोप व उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को बेहाल किया हुआ है। जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने और शिकायत के बाद भी मुहल्ले की बिजली व्यवस्था बहाल न होने पर महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और मंगलवार की सुबह नरौली क्षेत्र में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि बिजली न होने से पानी नहीं मिल रहा है, जिससे कई घरों में भोजन भी नहीं बन पा रहा है। इतना ही नहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी होते ही सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर व शाम तक आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दिया कि यदि शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो वे पुन: सड़क पर उतर कर प्रदर्शन को मजबूर होंगी। प्रदर्शन के दौरान सुभावती, सुनीता, जगदेई, कमली, सूर्यमती, लालमती, उर्मिला आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।