फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women Congressmen took out padyatra in the city

नगर में महिला कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women Congressmen took out padyatra in the city
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में प्रदर्शन केरत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर के हर्रा की चुंगी स्थित क्रांतिकारी वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल से शनिवार को पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की पदयात्रा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने झंडा दिखा रवाना किया। पदयात्रा का रास्ते में जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महिलाएं मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा लगाते हुए चल रही थी।
विज्ञापन

पदयात्रा पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली, चौक, बड़ादेव, कालीचौरा, डीएवी होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंच संपन्न हुुआ। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी जब से उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनी उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी मुद्दों का बारीकी से अध्ययन किया, उन्होंने यह महसूस किया महिलायें प्रताड़ित हो रही हैं उनका शोषण हो रहा है उन्हें उनका वाजिब हक तक नहीं मिल रहा है। इसीलिए उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से शक्ति विधान घोषणा पत्र जारी किया। इस तरह की यात्राएं पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओ में निकाली जा रही हैं। इस मौके पर डा. शुचिता श्रीवास्तव, डा. राजेश्वरी पांडेय, मेजर राना खातून, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला भारती, रीता मौर्य, ज्ञानमती मौर्य, अंजली पांडेय, सुमन चौहान, किरन कुमारी, शीला भारती, साजिदा खातून, सुनीता भारती, मंजू आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed