{"_id":"5ec1306e8ebc3e90294c3c92","slug":"women-arrived-from-mumbai-after-selling-earrings-with-children-azamgarh-news-vns5253044175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान की घर लौटने के लिए नहीं थे पैसे तो बेचनी पड़ी कान की बाली, मुंबई से पहुंची आजमगढ़, तय करना है गोरखपुर तक का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान की घर लौटने के लिए नहीं थे पैसे तो बेचनी पड़ी कान की बाली, मुंबई से पहुंची आजमगढ़, तय करना है गोरखपुर तक का सफर
रोडवेज के पास बैठी ट्रक से मुंबई से आई महिला। इसने बताया कि पैसे नहीं थे तो घर आने के लिए अपने कान क?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। मुंबई से एक महिला ट्रक से बच्चों को लेकर रविवार की सुबह आजमगढ़ पहुंची। ट्रक चालक आजमगढ़ बस स्टैंड के पास उसे उतार कर चलता बना। उसका आरोप है कि रोडवेज पर उसे कोई यह बताने वाला नहीं है कि गोरखपुर कौन सी बस जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले की रहने वाली सविता मुंबई में रह कर काम करती थी। उसके साथ उसके तीन बच्चे भी मुंबई में ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद जहां काम ठप हो गया और खाने-पीने की समस्या भी खड़ी हो गई। इस बीच एक ट्रक वाले ने गोरखपुर छोड़ने के लिए तीन हजार रुपये की मांग की। पैसा तो था नहीं फिर कान की बाली बेच कर ट्रक चालक को किराया दिया और बच्चों के साथ मुंबई से घर के लिए निकल पड़ी। आजमगढ़ बस स्टेशन के पास ट्रक चालक उसे छोड़ कर चला गया। अब वह आजमगढ़ स्टेशन पर गोरखपुर जाने वाली बस के इंतजार में बैठी थी। उसका कहना है कि पूरे रास्ते कहीं भी न तो भोजन मिला न ही पानी। जो साथ लायी थी उसे बच्चों को खिला कर किसी तरह यहां तक पहुंची है। आजमगढ़ बस स्टेशन पर भी कोई यह नहीं बता रहा है कि गोरखपुर कौन सी बस जाएगी और कब जाएगी। बहुत परेशानी है, किसी तरह घर पहुंच जाऊं तो ही राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।