फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women appeared more aware of election

चुनाव में ज्यादा जागरूक दिखीं महिलाएं

Mon, 06 Mar 2017 11:10 PM IST
आजमगढ़
आजमगढ़ Updated Mon, 06 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Women appeared more aware of election
ईवीएम
महिलाएं अब पुरुषों से किसी मायने में कम नहीं हैं। घर परिवार की जिम्मेदारी हो, सियासत या लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी, महिलाएं हर पड़ाव पर हिट नजर आई हैं। विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसका परिणाम रहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा। जिले में शनिवार को कुल 56.02 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 63.74 तो पुरुषों का मतदान प्रतिशत 49.67 रहा। इस बार कुल 12 महिला प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हैं।
विज्ञापन


महिलाओं को राजनीति में भागीदारी के मामले में कुछ राजनीतिक दल भले ही पीछे रहे हों लेकिन सक्रिय महिलाओं ने अपनी सूझबूझ और मेहनत की बदौलत अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले के दो लोकसभा क्षेत्रों आजमगढ़ और लालगंज में एक जगह से मुलायम सिंह यादव तो लालगंज में नीलम सोनकर सांसद हैं। इस चुनाव में सगड़ी विधानसभा में बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह, मेंहनगर की बसपा प्रत्याशी विद्या चौधरी, इसी विधानसभा क्षेत्र की भासपा प्रत्याशी मंजू सरोज और दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में निर्दल प्रत्याशी अर्चना यादव (पूर्व सांसद रमाकांत यादव की बहू) मैदान में रहीं।
विज्ञापन


इस चुनाव में महिला मतदाताओं ने काफी उत्साह के साथ मतदान कर आधी आबादी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 34 लाख 30 हजार 536 है। इसमें पुरुष मतदाता 18 लाख 85 हजार 697, महिला मतदाता 15 लाख 44 हजार 931 और अन्य मतदाताओं की संख्या 108 है।चार मार्च को मतदान में कुल 19 लाख 21 हजार 381 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें नौ लाख 36 हजार 675 पुरुषों मतदाता और नौ लाख 84 हजार 706 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। अगर विधानसभावार पुरुष और महिला वोटरों का संख्या के हिसाब से मतदान प्रतिशत देखें तो इनमें महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed