{"_id":"67dac00e0f3f90af420c7fc6","slug":"woman-who-went-out-to-get-medicine-with-two-children-is-missing-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : दो बच्चों के साथ दवा लेने निकली महिला लापता, पति ने दी तहरीर, पुलिस तफ्तीश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : दो बच्चों के साथ दवा लेने निकली महिला लापता, पति ने दी तहरीर, पुलिस तफ्तीश में जुटी
Wed, 19 Mar 2025 06:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:31 PM IST
सार
अपने दो बच्चों के साथ दवा लेने निकली महिला रहस्मयी परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले को लेकर घर के मुखिया ने तहरीर दी है और पुलिस अब तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बरदह थाना के बरौना पट्टी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर दो बच्चों और पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित बरौना पट्टी गांव निवासी नंद कुमार बिंद की 25 वर्षीया पत्नी अंजू मंगलवार को अपने दो बच्चों पांच वर्षीय अंजू और तीन वर्षीय अरुण को लेकर जौनपुर दवा लेने गई थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी।्र
विज्ञापन
जब तीनों घर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने इधर-उधर सभी की तलाश की। लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चला। बुधवार को मामले में पीड़ित नंद कुमार बिंद ने बरदह थाने पहुंच पत्नी और दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर तलाश में जुटी है। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन