यूपी: पानी की टंकी पर चढ़कर महिला देने लगी आत्महत्या की धमकी, जानें क्या है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के सगड़ी में भूमि संबंधी एक मामले को लेकर मंगलवार दोपहर बाद एक महिला सगड़ी की पानी की टंकी पर चढ़ी गई। भूमि का दाखिल-खारिज नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी देने लगी। इससे आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
सूचना पाकर जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। एक लेखपाल के सहयोग से महिला के किसी तरीके से नीचे उतारा गया। इस दौरान तहसील परिसर में आधे घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति मची रही। तहसीलदार के आश्वासन के बाद महिला को जीयनपुर कोतवाली ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सगड़ी तहसील के तेजपुर बनकट निवासी राजमती(28) के पति बलिरान ने अपने पिता रामकेवल राजभर से भूमि का इकरारनामा करा लिया था। इसी के आधार पर उसने लगभग 29 बिस्वा जमीन अपने पत्नी के नाम पांच दिसंबर को कर दी। वहीं उसे पिता रामकेवल ने भी उक्त भूमि 26 दिसंबर को ओम प्रकाश को बेच दी।
ओम प्रकाश ने राजमती के दाखिल-खारिज पर नायब तहसीलदार के यहां आपत्ति लगा दी। इसी से आक्रोशित राजमती दोपहर 2.30 बजे के आसपास तहसील के पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। इससे आसपास लोगों का मजमा लग गया। लेखपाल आदि राजमती से नीचे आने के लिए मान-मनौव्वल कर रहे थे।
सूचना पाकर जीयनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरीके से महिला को आधे घंटे के बाद नीचे उतारा गया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति मची रही। महिला को तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय के पास ले जाया गया। तहसील ने उन्हें समझाया की जो कुछ भी होगा उसे कानून के दायरे में ही किया जाएगा। इसके बाद पुलिस महिला को जीयनपुर कोतवाली ले गई है।