फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman soldier posted in Sonbhadra dies, family members quarrel

सोनभद्र में तैनात महिला सिपाही की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 23 Nov 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman soldier posted in Sonbhadra dies, family members quarrel
लाटघाट। दो वर्ष पुलिस महकमें में बतौर महिला आरक्षी तैनात हुई युवती की सोमवार को तैनाती स्थल सोनभद्र में मौत हो गई। महिला आरक्षी के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत महिला आरक्षी रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी नौबरार किता गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन

2018 में हुई पुलिस भर्ती में अराजी नौबरार किता गांव निवासीनी 22 वर्षीया सीमा यादव पुत्री जयराम यादव की भी नियुक्ति बतौर महिला आरक्षी हुई थी। उसे पहली पोस्टिंग सोनभद्र जिले के कासगंज कोतवाली में मिली थी। कुछ माह से वह पीवीआर पर तैनात थी। रविवार को उसकी ड्यूटी के दौरान ही तबीयत खराब हुई तो उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की देर रात सीमा की मौत हो गई। महिला आरक्षी सीमा के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता चंडीगढ़ में नौकरी करते है और इन दिनों घर आए हुए है। वह तीन बहनों में बड़ी थी। वहीं एक भाई भी है। परिजनों के अनुसार मृतका काफी होनहार थी। सिपाही की नौकरी मिलने के बाद परिवार का आर्थिक स्तर भी सुधार रही थी। सीमा के मौत की सूचना मिलते ही पूरा गांव मृतका के घर पर जुट गया और शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं परिवार के लोग शव लेने के लिए वाराणसी रवाना हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed