फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman reached Azamgarh with children from Mumbai by selling earrings

प्रवासियों का दर्द: कान की बाली बेचकर मुंबई से बच्चों संग पहुंची आजमगढ़, पर आगे के सफर के लिए मांगती रही मदद... 

Sun, 17 May 2020 06:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Woman reached Azamgarh with children from Mumbai by selling earrings
प्रवासी कामगार - फोटो : amar ujala

मुंबई से एक महिला ट्रक से बच्चों को लेकर रविवार की सुबह आजमगढ़ पहुंची। ट्रक चालक आजमगढ़ बस स्टैंड के पास उसे उतार कर चलता बना। वह दिनभर गोरखपुर जाने के लिए रोडवेज सहित अन्य वाहनों की पूछताछ में परेशान रही।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले की रहने वाली सविता मुंबई में रहकर काम करती थी। उसके साथ उसके तीन बच्चे भी मुंबई में ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद जहां काम ठप हो गया और खाने-पीने की समस्या भी खड़ी हो गई। इस बीच एक ट्रक वाले ने गोरखपुर छोड़ने के लिए तीन हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

 

Woman reached Azamgarh with children from Mumbai by selling earrings
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पैसा तो था नहीं फिर कान की बाली बेचकर ट्रक चालक को किराया दिया और बच्चों के साथ मुंबई से घर के लिए निकल पड़ी। आजमगढ़ रोडवेज बस स्टैंड के पास ट्रक चालक उसे छोड़कर चला गया। अब वह आजमगढ़ स्टेशन पर गोरखपुर जाने वाली बस के इंतजार में बैठी थी।  उसका कहना है कि पूरे रास्ते कहीं भी न तो भोजन मिला न ही पानी। जो साथ लाई थी उसे बच्चों को खिलाकर किसी तरह यहां तक पहुंची है। बहुत परेशानी थी कि किसी तरह घर पहुंच जाऊं तो ही राहत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed