फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman injured in road accident dies mourning in the house of the deceased

Azamgarh News : सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, मृतका के घर में मातम, नंदाव मोड़ के पास हुई थी घटना

Thu, 20 Mar 2025 08:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 08:10 PM IST
सार

सड़क हादसे में बीस दिन पहले घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना नंदाव मोड़ के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Woman injured in road accident dies mourning in the house of the deceased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव मोड़ पर 20 दिन पूर्व ससुर के साथ बाइक से जा रही महिला नंदाव मोड़ के पास सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे में घायल महिला का उपचार एक अस्पताल में चल रहा था। जहां पर बुधवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। सरायमीर थाना क्षेत्र के करौली बुजुर्ग गांव निवासी शिक्षक बेचन यादव (75) सेवानिवृत्ति हो गए हैं। वह 28 फरवरी की सुबह अपनी बहू गिरजा यादव (40) को बाइक से लेकर कहीं जा रहे थे। दिन मेंं करीब नौ बजे नंदाव मोड़ पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर लग गई।
विज्ञापन


बहू ट्रक के अंदर चली गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उपचार चल रहा था। 19 मार्च यानी बुधवार की शाम को अस्पताल में ही गिरजा यादव की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed