फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With the activation of two western disturbances, the cold weather will return.

Azamgarh News: दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर लौटेगी ठंड

Thu, 22 Jan 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
With the activation of two western disturbances, the cold weather will return.
जिले में 24 जनवरी के बाद बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आजमगढ़। प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते जिले में भी तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद एक बार फिर ठंड के लौटने के आसार जताए जा रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम बदलाव के साथ ही तापमान में वृद्धि हुई है। सुबह हल्की धूंध पड़ रही है, जो धूप निकलने के साथ ही खत्म हो जा रही है। बुधवार को पूरे दिन हल्की धूप निकली रही। आसमान में रह-रहकर कभी-कभी हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते ठंड सिमटकर केवल सुबह-शाम तक रह गई है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से गलन भी कम हुई है। सुबह-शाम बंद कमरों में हल्की गलन भरी ठंड पड़ रही है। जिले में 23 व 24 जनवरी को प्रदेश के अन्य हिस्सों में होने वाली बारिश व मेज हवाओं का थोड़ा असर यहां भी पड़ने की संभावना है। इसके बाद 26 जनवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

राज्य मौसम प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि हवा के दिशा परिवर्तन व आसमान साफ होने से प्रदेश के पश्चिमी व मध्यवर्ती भाग में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट जारी रहेगी। पूर्वांचल में आगामी 48 घंटों दौरान इसमें क्रमिक गिरावट के बावजूद तापमान के सामान्य के आसपास या इससे अधिक रहने व कोहरे में आई कमी के कारण ठंड से राहत मिली रहने की संभावना है। उत्तरोत्तर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी की देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का दौर शुरू होकर 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक वर्षा होने और 24 जनवरी को इसमें कमी के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल ठंड से मिली राहत जारी रहने की संभावना है। 24 से 26 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में फिर 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने के बाद 26 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुरू होने वाले वर्षा के नए दौर में फिर से बढ़ जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed