फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will win 70 plus seats with allies: Rajbhar

सहयोगियो संग जीतेंगे 70 प्लस सीटें : राजभर

Fri, 07 Jul 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Will win 70 plus seats with allies: Rajbhar
अगर सपा, बसपा, लोकदल, कांग्रेस, जदयू व हम एक साथ आ जाएं तो प्रदेश में 70 प्लस सीटे जीतेगें। सात अक्तूबर को पटना में रैली है उसके पहले या फिर उसके बाद अगर किसी पार्टी से बात बनती है तो इसकी जानकारी दी जाएगी। उक्त बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को शहर से सटे बेलनाडीह गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वह पूर्वांचल को अलग राज्य, जाति जनगणना की मांग पहले से कर रहे हैं जो अब भी जारी है। 2024 के चुनाव में सत्ता या विपक्ष की तरफ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उनकी किसी भी पार्टी से बात नहीं हुई है। सात अक्तूबर को पटना में रैली के बाद इसकी जानकारी मिल सकेगी।एनडीए के साथ ही पीडीए के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष में रहने पर ही पीडीए याद आता है। पीडीए को मजबूत करना है तो कांग्रेस, सपा, बसपा, आरएलडी, जदयू एक मंच आए तो वह खुद उस मंच पर मौजूद होंगे। सब्जियों के बढ़े दामों पर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में हर सब्जी का दाम बढ़ जाता है यह हर साल का इतिहास रहा है। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के उसके पति से विवाद के संबंध में जब मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर पुरूष करें तो रासलीला, महिला करे तो कैरेक्टर ढीला। एक महिला ने पति को छोड़ा तो पूरे देश में बवाल है। लेकिन लाखों पुरुषों ने महिलाओं को छोड़ा तो किसी की हिम्मत नहीं पड़ी बोलने की। इस पर विचार होना चाहिए। यह सोशल मीडिया की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed