फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will be able to correct mobile number on vehicle portal

Azamgarh News: वाहन पोर्टल पर ठीक कर सकेंगे मोबाइल नंबर

Sat, 27 Jul 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Will be able to correct mobile number on vehicle portal
आजमगढ़। जिन वाहन स्वामियों के वाहन रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर गलत दर्ज है या नंबर बदल गए हैं अथवा नंबर अपडेट नहीं है, ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर अपडेट करने की व्यवस्था परिवहन विभाग ने शुरू की है। ऐसे वाहन स्वामी विभाग की वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर सही कर सकते हैं। इससे चालान या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई से खुद को अपडेट कर सकेंगे।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन विष्णुदत्त मिश्र ने बताया कि प्रवर्तन टीम की जांच के दौरान यह बात सामने आ रही है कि बहुत से वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर या तो गलत हैं या फिर बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन वाहन स्वामियों के वाहन रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट न हों या गलत हों, वे विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना नंबर सही करा सकते हैं।
विज्ञापन




00

इस तरह कर सकेंगे अपडेट



आजमगढ़। परिवहन विभाग के पोर्टल पर जाकर वाहन संबंधी सेवा चुनें। राज्य चुनें, वाहन नंबर दर्ज करें और प्रोसीड बटन पर क्लिक करें। इसके पहले वाहन नंबर, चेचिस नंबर, इंजन नंबर, पंजीकरण तिथि और फिटनेस वैधता की तिथि भरें और शो डिटेल बटन पर क्लिक करें। अब मोबाइल नंबर अपडेट बटन पर क्लिक करें। पोर्टल द्वारा प्रदर्शित सफल संदेश देखें, आपका मोबाइल नंबर अब वाहन पोर्टल पर अपडेट शो करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed