फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife said take the food yourself, husband beat her to death

Azamgarh News: पत्नी बोली- खुद ले लो खाना, पति ने पीटकर हत्या कर दी

Sat, 02 May 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wife said take the food yourself, husband beat her to death
रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार में महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम।
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार में बृहस्पतिवार की रात खाना लेने की बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी को पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुबह घर के बाहर लोगों ने महिला का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति तन्मय विश्वास के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम गांव निवासी रामलवट यादव की पुत्री बंदना (35) की शादी आठ वर्ष पूर्व रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार निवासी तन्मय विश्वास के साथ हुई थी। तन्मय विश्वास मूल रूप से बंगाल प्रांत का रहने वाला है। तन्मय यहीं से डिस्पेंसरी भी चलाता है। बंदना अपनी छह वर्षीय बेटी तमन्ना के साथ घर में रहती थी। बंदना के भाई अजय यादव ने बताया कि उसके जीजा तन्मय शराब पीकर आए दिन उसकी बहन से मारपीट करता था। बृहस्पतिवार की रात भी उसकी बहन के साथ तन्मय ने मारपीट की और उसे जान से मार दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पति शराब पीकर आए दिन विवाद करता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे वह घर आया और पत्नी से खाना मांगा तो बंदना ने बोला जाकर खुद लेकर खा लो। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत मामले में प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के विरुद्ध दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed