फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife had murdered young man, arrested

Azamgarh News: पत्नी ने की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wife had murdered young man, arrested
अंबारी/पवई। पवई थाना के करौजा गांव में 23 अप्रैल को एक युवक की लाश मिली थी। इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस ने किया और हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया। पवई के करौजा गांव में 23 को कुएं से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त सच्चिदानंद यादव ने अपने पुत्र पवन यादव उर्फ मोनू के रूप में की थी। पिता के अनुसार पवन ने सात-आठ साल पूर्व करौजा गांव निवासी पूजा यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों कराए के कमरे में साथ रहते थे। पति-पत्नी में अक्सर ही विवाद भी होता था। इस दौरान पत्नी ने अपने पति को ठिकाने लगवा देने की धमकी भी दी थी। पिता की तहरीर पर अंगद यादव, जयप्रकाश व पूजा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। सोमवार को पुलिस ने नमाजद अभियुक्ता व मृतक की पत्नी पूजा को करौज पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed