फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Widow receives call from unknown number and talks obscenely

Azamgarh News: विधवा को अज्ञात नंबर से आता है फोन, करता है अश्लील बात

Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Widow receives call from unknown number and talks obscenely
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा को कोई अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है और अश्लील बातें करता है। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसके बाद भी वह नहीं माना। परेशान होकर पीड़िता ने अब एसपी से गुहार लगाई है। इसके बाद कप्तानगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। उसे दो अज्ञात नंबरों से अक्सर ही कोई अज्ञात व्यक्ति फोन करता है और अश्लील बात करता है। मना करने पर भी वह नहीं मान रहा है। कभी रात में 12 बजे तो कभी तीन बजे उसका काॅल आता है। परेशान होकर थाने पर शिकायत की तो पुलिस कर्मियों ने उक्त नंबरों पर फोन कर उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद भी वह उसके मोबाइल पर फोन कर परेशान कर रहा है। एसपी ने महिला के शिकायत को संज्ञान में लिया और कप्तानगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। कप्तानगंज पुलिस ने पीड़िता के शिकायत के आधार पर दो मोबाइल नंबर धारकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed