फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wicked monkeys will soon overcome by violence

उत्पाती बंदरों के उपद्रव से जल्द मिलेगी निजात

Sun, 12 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 12 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Wicked monkeys will soon overcome by violence
नगर क्षेत्र में आए दिन बंदरों के आतंक से परेशान नगर वासियों को राहत देने के लिए नगर पालिका परिषद ने मथुरा से बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाई है। जिसके कारण अब जल्द ही लोग राहत महसूस करेंगे। रविवार को टीम ने कलेक्ट्रेट क्षेत्र से एक सौ से ऊपर बंदरों को पकड़ा है।
विज्ञापन


 नगर क्षेत्र के 25 वार्डो में जहां बंदरों का प्रतिदिन उत्पात मचा रहता है वही  कचहरी, रेलवे आदि स्थानों पर भी इनका आतंक रहता है। लोग अपनी छतों पर बंदरों के डर से सूखने के लिए कपड़ा डालना छोड़ दिए है। बंदर घरों से खाने वाली वस्तु और कपड़े उठा ले जाते है और बर्बाद कर डालते है। कलेक्ट्रेट कचहरी, दीवानी कचहरी और रेलवे के पास रहने वालों की दशा तो और भी खराब थी।
विज्ञापन


अगर कोई सावधान न रहें तो बंदर कब किसी का सामन छीन ले जाए कोई भरोसा नहीं। बंदरों के आतंक से छत से गिरकर दो बच्चों की तथा आग से जलकर युवक की मौत भी हो चुकी थी। बंदरों के आतंक से निजाति दिलाने के लिए नगर पालिका ने मथुरा से बंदरों को पकड़ने वाली टीम को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अधीशासी अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र से जब तक पूरी तरह से बंदर पकडे़ नहीं जाते है तब तक यह अभियान चलता रहेगा। पकड़ने वालाें को एक बंदर का 150 रुपया दिया जाएगा। मथुरा से बंदरों को पकड़ने के लिए आई टीम ने रविवार को कलेक्ट्रेट कचहरी क्षेत्र में अपना जाल बिछाकर बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया। पहले ही दिन टीम के सदस्यों ने एक सौ से अधिक बंदरों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed