फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   While throwing garbage from the roof, he touched a 33,000 volt line and died.

Azamgarh News: छत से कूड़ा फेंकते समय 33 हजार वोल्ट लाइन से छू गया, मौत

Sun, 05 Apr 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
While throwing garbage from the roof, he touched a 33,000 volt line and died.
मृतक सुरेंद्र सिंह की फाइल फोटो। संवाद
अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुंदर नगर में शुक्रवार की सुबह 33 हजार वोल्ट तार के करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वह छत से कूड़ा फेंक रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सुंदर नगर निवासी सुरेंद्र सिंह (60) के मकान के ऊपर से 33 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह छत से कूड़ा फेंक रहे थे। इसी दौरान कूड़े में पड़ा बच्चे का टूटा स्टील का झूला बिजली के तार से छू गया। तार से स्पर्श होते ही सुरेंद्र सिंह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मृतक मूल रूप से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डिलिया के निवासी थे। वर्तमान में सुंदर नगर में मकान बनाकर रह रहे थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed