फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When asked for money for food, the dhaba was set on fire

Azamgarh News: खाने का पैसा मांगा तो ढाबे में लगा दी आग

Thu, 15 Dec 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
When asked for money for food, the dhaba was set on fire
अतरौलिया थाना क्षेत्र के थिरइपट्टी में आग लगने से जला ढाबा।संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक को दबंगों से पैसा मांगना उस समय भारी पड़ गया जब पैसा मांगने से नाराज दबंगों ने बुधवार की देर रात ढाबे में आग लगा दी। आग से ढाबा जलकर राख हो गया। दबंग जाते-जाते ढाबे का बर्तन भी उठा ले गए। कंतालपुर में शिकारी ढाबा है। देर रात ढाबे पर मीट खाने कुछ लोग पहुंचे। जब वह जाने लगे तो ढाबा संचालक ने खानेे के पैसे मांगे। यह बात दबंगों को नागवार गुजरी। उन्होंने ढाबे में आग लगा दी। कुछ ही देर में ढाबा जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं वारदात के बाद दबंग ढाबे में रखे बर्तन भी उठा ले गए। ढाबा संचालक ने क्षेत्र के मनोज यादव और उसके साथियों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। जानकारी पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने बतायाकि ढाबा मालिक की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed