फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   400 names missing from Panchayat voter list; demand for verification and inclusion of names.

Azamgarh News: पंचायत मतदाता सूची से 400 नाम गायब, जांच कर नाम जोड़ने की मांग

Wed, 02 Sep 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
400 names missing from Panchayat voter list; demand for verification and inclusion of names.
अभयपुर गांव की पंचायत मतदाता सूची से करीब 400 मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मामला सामने आया है। इस मसले को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की मांग की।
विज्ञापन

श्रीनाथ यादव और प्रेमनरायन ने बताया कि गांव की पंचायत मतदाता सूची में पहले करीब 2900 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। वर्तमान सूची में 2491 नाम ही रह गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कुल 15 वार्ड हैं। एक वार्ड से करीब 35 लोगों के नाम काटे गए हैं, जबकि अन्य वार्डों से भी बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम भी सूची में नहीं होने की बात ग्रामीणों ने कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी, उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर शिकायत की गई थी। बुधवार को पुन: ब्लॉक कार्यालय में ज्ञापन देकर मामले की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और काटे गए नामों का सत्यापन कर उन्हें तत्काल मतदाता सूची में शामिल करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में चुन्नीलाल, शशिकपूर, जयप्रकाश, अर्जुन, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा। नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी चल रही है। संभव है कि दस्तावेज पूरे न होने के कारण कुछ नाम कट गए हों। जिनके नाम कटे हैं, वे फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें। सत्यापन के बाद नाम जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed