फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Weather changed, rain started in afternoon

रिमझिम फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज, दो दिन स्कूल बंद

Wed, 08 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, rain started in afternoon
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बारिश के बीच स्कूल से घर लौटते बच्चें। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दो-तीन दिनों के बाद बुुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही बदली थी। रह-रह कर बूंदाबांदी भी हो रही थी। वहीं दोपहर के बाद रिमझिम फुहार पड़ने लगी। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक मौसम में बदलाव का असर दिखा। कुछ क्षेत्रों में ठीक-ठाक बरसात होने की भी सूचना है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिनों से स्कूल व कालेज को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

चरम पर पहुंच चुका ठंड अब धीरे-धीरे वापसी कर रहा था। तीन डिग्री सेंटीग्रेट के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेट व न्यूनतम 12 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया था। बुधवार को तापमान में पुन: गिरावट दर्ज करायी गई। न्यूनतम तापमान 12 से 10 डिग्री सेंटीग्रेट पर आ गया है। कृषि विज्ञान केंद्र पर स्थापित मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. तेज प्रताप ने अभी 9 व 10 जनवरी को भी बरसात होने की संभावना जतायी है। बुधवार को मौसम में हुए अचानक परिवर्तन से एक बार फिर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये। मौसम में हुए परिवर्तन के चलते शहर में अलाव की व्यवस्था धीरे-धीरे ठप होने लगी थी, बुधवार को पुन: लोगों ने अलाव की जरूरत महसूस किया। दिन भर रह रह कर होती रही हल्की बरसात ने लोगों के सभी कामों को प्रभावित कर दिया। शाम होने पर ठंड जरूर कुछ बढ़ी नजर आयी लेकिन बादल होने और सर्द हवाओं के न चलने के कारण गलन नहीं बढ़ी थी। मौसम विभाग अभी आगामी दो और दिनों तक मौसम में बदलाव की बात कहा है। जिसके तहत 9 व 10 जनवरी को भी बरसात हो सकती है। वहीं सुबह व शाम कोहरे का भी आतंक कायम रह सकता है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी कर दिया है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि प्राइमरी से डिग्री कालेज तक 9 व 10 जनवरी को मौसम के बदले मिजाज के चलते बंद रहेंगे। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही है वह पूर्व की भांति संचालित होंगी। बोर्ड परीक्षा वाले छात्रों के कक्षाओं का भी संचालन स्कूल अपनी मर्जी से कर सकता है।
विज्ञापन

बरसात शुरू होते ही चमके किसानों के चेहरे
आजमगढ़। बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। रिमझिम फुहारों की शुरूआत होते ही किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। इस समय गेहूं के फसल में सिंचाई की जरूत थी। कुछ किसानों ने सिंचाई कर लिया था तो वहीं ज्यादातर किसान मौसम विभाग के संभावनाओं के आधार पर अभी बरसात होने का इंतजार कर रहे थे। जिले के कुछ क्षेत्रो में बरसात अच्छी हुई है। इन क्षेत्रों के किसानों के चेहरों पर चमक देेखने को मिली। वहीं जहां सिर्फ रिमझिम फुहार पड़ी वहां के किसानों को अभी 9 व 10 जनवरी का इंतजार है। किसान इस उम्मीद में बैठा है कि एक बार बरसात हो जाये तो गेहूं के फसल की सिंचाई का खर्च बच जायेगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. तेज प्रताप ने बताया कि यह बरसात फसलों के लिए काफी लाभप्रद है।

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बारिश से में भींगते लोग।

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बारिश से में भींगते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed