फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Way cleared for Varanasi-Lalganj-Azamgarh new railway line

Azamgarh News: वाराणसी-लालगंज-आजमगढ़ नई रेल लाइन का रास्ता साफ

Sat, 30 Sep 2023 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Way cleared for Varanasi-Lalganj-Azamgarh new railway line
जल्द ही वाराणसी वाया लालगंज आजमगढ़-गोरखपुर नई रेल लाइन बिछने की आस पूरी होगी। अंतिम सर्वेक्षण के बाद एस्टीमेट बनाकर भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए वाराणसी के लिए रेल खंड की मांग वर्षों से की जा रही थी। 1956 में सांसद कालिका सिंह की पहल पर वाराणसी तक रेल ट्रैक बिछाने के लिए सर्वे हुआ, लेकिन यह कार्य नहीं हो सका। आवागमन के लिए रेल नहीं होने से आजमगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों के उद्योग पिछड़ गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से मुबारकपुर का रेशम उद्योग, निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी उद्योग, रानी की सराय और अतरौलिया क्षेत्र का जूट उद्योग शामिल है।
इसके अलावा रेल सुविधा नहीं होने से लालगंज समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को अन्य महानगरों में जाने के लिए वाराणसी और आजमगढ़ की लंबी दूरी तय करके ट्रेन पकड़नी पड़ती है। नतीजतन कई उद्योग बंद भी हो गए। संसद में कई बार आवाज उठने पर शासन से इसे गंभीरता से लिया और अंतिम लोकेशन सर्वेक्षण करने के लिए बजट जारी करते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

पूर्व में हुए सर्वे के मुताबिक वाराणसी-लालगंज वाया आजमगढ़ होते गोरखपुर तक बनने वाला रेलवे ट्रैक करीब 500 गांव से होकर गुजरेगा। शासन ने लालगंज और आजमगढ़ के मध्य से वाराणसी और गोरखपुर के बीच नई रेल लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण (195.91 किमी.) के लिए चार करोड़ 89 लाख 80 हजार रुपये प्रस्तावित है। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक करोड़ 27 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

वाराणसी वाया लालगंज आजमगढ़-गोरखपुर के लिए नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है। बहुत जल्द ही सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed