फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Waves of Ghaghra started scaring, water level reached above red mark

Azamgarh News: डराने लगी घाघरा की लहरें, लाल निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर

Thu, 11 Jul 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Waves of Ghaghra started scaring, water level reached above red mark
जिले में एक सप्ताह तक रुक-रुक कर हुई मूसलाधार बारिश व नेपाल के पहाड़ों पर लगातार जारी बारिश से सरयू उफान पर है। तीनों बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे मंगलवार को सरयू नदी लाल निशान पार कर गई है। बुधवार को इसमें और बढ़ोतरी हुई और नदी का जलस्तर डिघिया में लाल निशान से 45 सेमी ऊपर तो बदरहुआं में खतरा बिंदु से दो सेमी नीचे पहुंच गया। आधा दर्जन से अधिक गांवों के रास्तों पर बाढ़ का पानी चढ़ आया है।
विज्ञापन


सगड़ी तहसील के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती आधा दर्जन से अधिक गांवों के रास्तों पर बाढ़ का पानी चढ़ आया है। पानी के बीच से होकर लोग आवागमन करने के लिए विवश हैं। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देख ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। देवारा खास राजा, शाहडीह, मानिकपुर, बांका बूढ़न पट्टी गांव के संपर्क मार्ग डूब गए हैं। इनका संपर्क ब्लाॅक, तहसील, जिला मुख्यालय से कट गया है। प्रभावित गांवों को अब नाव की जरूरत है। यहीं एक मात्र रास्ता बचा है, जिससे लोगों का आवागमन सुचारू रूप से चल सकता है। स्कूल जाने वाले बच्चे पानी से होकर जा रहे हैं। वहीं बाढ़ को देखते हुए तहसील प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। एसडीएम नरेंद्र गंगवार व तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने के साथ-साथ आसपास के ऊंचे स्थान पर शिफ्ट होने के निर्देश दिए। साथ ही जिन मार्गों पर पानी भर गया है, वहां नाव की व्यवस्था की।
विज्ञापन





तीन बैराजों से छोड़ा गया 361233 क्यूसेक पानी

लाटघाट। सगड़ी तहसील में लगातार विभिन्न बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसमें गिरिजा बैराज से 128600 क्यूसेक, शारदा बैराज से 230676 क्यूसेक और सरयू बैराज से 1957 क्यूसेक पानी घाघरा में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिघिया नाले पर 40 सेमी बढ़ा जलस्तर
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुआं नाले पर मंगलवार को 71.21 मीटर से 45 सेंटीमीटर बढ़कर बुधवार को 71.66 मीटर हो गया। बदरहुआं नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। इसी तरह से मंगलवार को डिघिया नाले पर 70.45 मीटर से 40 सेंटीमीटर बढ़कर 70.85 मीटर पर हो गया। डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed