फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level of the dwumbling Ghaghra, fasting in Katan

घट रहा घाघरा का जलस्तर, कटान में तेजी

Fri, 21 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Fri, 21 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Water level of the dwumbling Ghaghra, fasting in Katan
मुराली का पुरवा में घाघरा कर रही तेजी से कटान।
उफनाई घाघरा नदी के घटते ही कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार की देर रात तक मुराली के पुरवा पूरी तरह से घाघरा में विलीन होने की संभावना से ग्रामीणों में दहशत है। उधर शुक्रवार को घाघरा नदी बदरहुआ नाले पर खतरा निशान से 43 सेमी और डिघिया पर 15 सेमी नीचे बह रही है।   
विज्ञापन


          
 सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में शुक्रवार को घटाव दर्ज किया गया। शुक्रवार की शाम बदरहुआ पर जलस्तर 71.25 और डिघिया पर 70.25 सेमी दर्ज किया गया। इस प्रकार बदरहुआ पर घाघरा खतरा बिंदु से 43 सेमी और डिघिया पर 15 सेमी नीचे बह रही थी। जबकि गुरुवार को घाघरा का जलस्तर शाम चार बजे से तक बदरहुआ गेज पर 71.46 था। जबकि  डिघिया नाले पर घाघरा का जलस्तर 70.45 दर्ज था। बता दें कि बदरहुआ पर खतरा बिंदु 71.68 और डिघिया पर 70.40 है। नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज हो गई है। इसके चलते मुराली का पुरवा के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। उक्त पुरवा में मात्र एक ही मड़ई बची है। ग्रामीणों की माने तो शुक्रवार की देर रात तक उक्त मड़ई भी घाघरा में समा जाएगी। बता दें कि घाघरा ने अब तक पुरवे की 13 रिहायशी मड़इयों को अपने आगोश में ले चुकी है। इसके अलावा क्षेत्र के देवारा खास राजा, अचल नगर, देवारा भिक्षुक दास, देवारा गरीब दुबे, देवारा अचल सिंह सहित आधा दर्जन गांव घाघरा के कटान के मुहाने पर खड़ा है।             
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed