फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Was pressurizing woman to commit suicide, arrested

Azamgarh News: महिला पर आत्महत्या के लिए बना रहा था दबाव, हुआ गिरफ्तार

Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Was pressurizing woman to commit suicide, arrested
आजमगढ़। महिला पर खुदकुशी के लिए दबाव बनाने वाले एक आरोपी को साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया। साइबर थाना प्रभारी विभा पांडेय ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे मोबाइल से अश्लील मैसेज भेज रहा है। साथ ही 10 दिनों के अंदर आत्महत्या न करने पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान सूरज सोनकर निवासी सरैया थाना कोतवाली देवगांव का नाम प्रकाश में आया। बुधवार की रात ही थाने की टीम आरोपी के घर पहुंच गई और दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त मोबाइलबरामद किया। अभियुक्त ने बताया कि गूगल से साइबर एक्सपर्ट का नंबर लेकर 1000 रुपये में वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर बनवाया था। इसके बाद यू ट्यूब की मदद से सीख कर वीपीएन का इस्तेमाल कर महिला को मैसेज करने के साथ ही धमका रहा था। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके। इसके बाद भी साइबर थाना पुलिस ने अभियुक्त को तहरीर मिलने के 12 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed