फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers welcomed the court's order

Azamgarh News: कोर्ट के आदेश का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers welcomed the court's order
फूलपुर तहसील के पूरारामजी गांव में अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन पर कोर्ट का ओदश आने पर लोगों ने स्वागत किया। गांव की प्रधान रेखा देवी ने अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर छह में वाद दाखिल किया गया था। जिसमें न्यायाधीश ने 31 जुलाई को आदेश पारित किया। आदेश का ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

तरकुलहा हनुमान मंदिर के पुजारी अर्जुन सिंह और सनातन संस्कृति रक्षा दल के राष्ट्रीय सचिव राधे मोहन दास ने बताया कि लगभग 52 एकड़ जमीन का मामला चल रहा है। जिसको एक पूर्व विधायक ने कब्जा कर रखा है। अपने आदेशा में न्यायाधीश ने तत्कालीन कब्जाधारी के पक्ष में किए गए आदेश को निरस्त करते हुए एसडीएम फूलपुर को आदेश दिया है कि 146 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए आदेशित बिंदुओं पर पक्षों को सुनकर निर्णय की प्रमाणित प्रति कोर्ट में अविलंब वापस भेजें। राधेमोहन दास ने कहा कि औपचारिकता के अनुसार शनिवार को समाधान दिवस पर तहसील में आदेश की प्रति दी गई है। समाधान दिवस प्रभारी ने कहा है कि कोर्ट से पत्रावली आते ही आदेशानुसार कार्रवाई कर कोर्ट को वापस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed