फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers locked the free animals in the telephone exchange

ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को किया टेलीफोन एक्सचेंज में बंद

Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers locked the free animals in the telephone exchange
टेलीफोन एक्सचेंज नैनिजोर रौनापार में ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पकड़ किया बंद। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नैनीजोर गांव के किसानों ने शुक्रवार को छुट्टा मवेशियों को हांक कर टेलीफोन एक्सचेंज नैनीजोर ले जाकर बंद कर दिया। किसान फसलों की बरबादी से आजिज हैं।
विज्ञापन

खेतों में गेहूं के साथ ही मटर, सरसों आदि फसल लहलहा रही है। छुट्टा पशुओं के आतंक से इन फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। रौनापार के नैनीजोर गांव में तो इन छुट्टा पशुओं से किसान ज्यादा परेशान हैं। वे पूरी फसल ही बर्बाद कर दे रहे थे। किसानों ने इसकी शिकायत पशु डाँक्टर और ग्राम पंचायत अधिकारी से किया, लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नही हुई। फसलों को नुकसान होते देख गांव के किसानों ने 25 जनवरी को करीब इन मवेशियों को पकड़ कर एक्सचेंज परिसर में बंद किया हुआ है। अब तक इन मवेशियों के चारा पानी की भी व्यवस्था नहीं हुई है। इस बाबात जब बीडीओ हरैया ओमप्रकाश सिंह ने पूछा गया तो उन्होंने पहले मवेशियों को गौशाला भेजे जाने की बात कही लेकिन बाद में टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में ही चारा पानी की व्यवस्था किए जाने की बात कही है। ग्रामीणों ने लगभग 90 मवेशियों को यहां लाकर बंद किया है। गांव के दुर्ग विजय सिंह, विजय शंकर सिंह, सुनील सिंह, जसवंत सिंह, गुलाब सिंह, जगरूप, तेज प्रताप, रामप्रताप, बृजभान, मनोज सिंह आदि का कहना है कि गांव के भी कुछ लोग अपने मवेशियों को इसी में लाकर बंद कर दिए है। प्रधान जय प्रकाश गौड व सचिव चंद्रेश कुमार गौतम ने बताया कि चारा पानी की व्यवस्था की जा रही है, जल्द ही इन्हें गौशाला भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed