{"_id":"61f037dba0d3201bfa374dd0","slug":"villagers-imprisoned-dozens-of-animals-in-school-outrage-azamgarh-news-vns635454646","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने स्कूल में कैद किए दर्जनों पशु, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने स्कूल में कैद किए दर्जनों पशु, आक्रोश
विज्ञापन
रानी की सराय। खेतों और गांवों में घूम रहे छुट्टा मवेशियों को मंगलवार की सुबह गांव के किसानों ने प्राथमिक विद्यालय सुरहिया में बंद कर दिया। किसान देर शाम तक अधिकारियों का इंतजार करते लेकिन कोई पहुंचा नहीं।
रानी की सराय क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की संख्या अधिक हो गई है। जिसके कारण सड़क से लेकर खेतों में भी छुट्टा पशु नजर आ रहे हैं। गांव के कई किसानों की फसलें भी पशुओं ने बर्बाद कर दीं। हालांकि आलाधिकारियों का दावा है कि पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा जा रहा। बावजूद इसके पशु इतनी मात्र में कहां से आ जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने का काम तो हो रहा लेकिन उन्हें कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया जा रहा है। जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। खेत में नुकसान होने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार की सुबह को सिवान में घूम रहे छुट्टा पशुओं को सुरहिया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं को यदि गोशाला में छोड़ा जाता तो यह समस्या खत्म हो जाती लेकिन उन्हें पकड़कर कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया जा रहा है।
पशुओं को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। हमारा पूरा प्रयास है कि छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान को रोका जा सके। इसकेलिए आपदा कार्यालय में कंट्रोलरूम भी बना दिया गया है। ताकि छुट्टा पशुओं की जानकारी ग्रामीण हमें दे और उसे पकड़कर गोशाला भेजवाया जा सके। संबंधित को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
डा. वीके शर्मा, सीवीओ