फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated outside the under construction panchayat building

ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पंचायत भवन के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 22 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated outside the under construction panchayat building
दीदारगंज क्षेत्र के पिपरौला गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मार्टिंनगंज ब्लॉक के पिपरौला में निर्माणाधीन पंचायत भवन की दीवार और बारजा गिरने के मामले में अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मौके पर अधिकारी पहुंचकर जांच नहीं करते हैं तो वे डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे और भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

ज्ञात हो, बीते 18 जुलाई को निर्माणाधीन पंचायत भवन की दीवार और बारजा अचानक गिर गया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इस बीच चार दिन बीत गए और अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को फिर प्रदर्शन किया। प्रधान पति जयसिंह राम एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार राय सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन पंचायत भवन में घटिया निर्माण के चलते पहली ही बारिश में दीवार व बारजा गिर गया। ग्रामीणों का कहना था कि खंड विकास अधिकारी को जब इस मामले से अवगत कराया गया थो उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आजम अली का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण एवं बकरीद के कारण टीम का गठन नहीं हो पाया। शुक्रवार को टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मनोज राय, रामचंदर, श्याम बहादुर, लल्लन राजभर, अभिषेक, दीपक, दिलशान, सचिन, रामकिशोर, लवटू राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed