फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated alleging restoration of quota shop

Azamgarh News: कोटे की दुकान बहाल करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Dec 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated alleging restoration of quota shop
आजमगढ़। जांच अधिकारी पर निलंबित कोटे की दुकान को बहाल किए जाने का आरोप लगाते हुए ठेकमा ब्लाक के तम्मरपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को पत्रक सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग किया।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी के आदेेश पर बीते 5 नवंबर को अनियमितता के चलते तम्मरपुर की कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया था। स्टॉक सत्यापन में 40 क्विंटल खाद्यान कम पाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि राजनैतिक दबाव के कारण मेंहनगर ब्लाक के आरओ जांच अधिकारी नामित किया गया है। आरोप लगाया कि वह जब 27 दिसंबर को बद्दोपुर गांव से अटैच कोटे की दुकान पर पहुंचे तो कोटेदार के पक्ष के लोगों का ही बयान दर्ज किए। वह स्थलीय जांच न करके कोटे की दुकान को बहाल करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अटैच कोटेदार द्वारा अभी तक खाद्यान भी नहीं दिया गया है। इस अवसर पर शीला, कमला, सरेमा, शकुंतला, रामावती, चंपा, निशा, दयाराम, सिकंदर, आल्हाराम, रामराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed