फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated against illegal occupation of government land

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Mar 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against illegal occupation of government land
अहरौला के तरकुलहा निजामपुर में भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए रविवार को पूरारामजी की ग्राम प्रधान रेखा यादव और तरकुलहा मंदिर के पुजारी राधे मोहन दास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम समाज की 47 एकड़ सरकारी भूमि को तत्काल खाली कराकर उस पर भू माफिया द्वारा उगाई गई सरसों की फसल को कब्जे में लेने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि अगर प्रशासन कटी फसल को कब्जे ने नहीं लेता है तो ग्रामीण खुद मोर्चा संभालेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। भू माफिया से सरकारी भूमि को खाली कराने के लिए बीते 16 मार्च को पूरारामजी की ग्राम प्रधान रेखा यादव वह हनुमान मंदिर तरकुलहा के पुजारी राधे मोहन दास के नेतृत्व में एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता को ग्रामीणों ने पत्रक सौंपा गया था। इसमें 47 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि एसडीएम ने मामले में विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिय था लेकिन उसके बाद भी भूमाफिया ने सरकारी भूमि से सरसों की फसल को काट लिया। रविवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हाथों में तख्तियां लिए मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करना शुरू कर दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल नवीन कुमार ने स्थिति से एसडीएम को अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि वह सोमवार को डीएम से मिलकर मामले से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर माला देवी, कमला मौर्य, उर्मिला, रीता यादव, सत्ती, ओमकला, शकुंतला, ऊषा, अनीता देवी, चिंता देवी, बदामा देवी, कंचन, अंजू, राजधारी, विकास यादव, महेंद्र राजभर, गोलू, दिनेश, रमेश, शिव शंकर, राजकुमार, लालचंद गौतम, सुबई, सुलेखचंद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
विवादित भूमि से सरसों की फसल काटी गई है, हल्के के लेखपाल को मौके पर भेजा गया। हमने दोनों पक्षों को नोटिस दिया गया है। सोमवार को तहसील में बुलाया गया है, दोनों पक्षों के कागजात और खतौनी देखने के बाद प्रकरण पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञानचंद गुप्ता एसडीएम फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed